CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन-नियुक्ति पत्र, कहा- अब समय पर मिलेगा रियलटाइम डाटा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: सोमवार को राजधानी लखनऊ में लोकभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र दिया. साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित की. इनमें बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल हैं. इससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी. बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी.

इस मौके पर सीएम योगी ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. सीएम योगी ने कहा, “मैं पिछले चार साल से इस विभाग के पीछे पड़ा हूं कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए. वह जो मेहनत करती हैं उसका रियल टाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता है, समय पर डाटा अपलोड न पाने की वजह से हमारी रैंकिंग कम होती है, इसलिए स्मार्टफोन देना और उन्हें इसके उपयोग में पारंगत करना आवश्यक है. आपकी भूमिका कितनी बढ़ने वाली है, इसलिए हर प्रकार की सुविधा देने के लिए काम को आगे बढ़ाया जा रहा है.”

‘शराब माफिया को ठेका दिया था पिछली सरकार ने’

मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 से पहले पोषाहार के वितरण का ठेका उत्तर भारत के सबसे बड़े शराब माफिया को दिया गया था और वही सब तय करता था. जब सरकार बनी तो इसे देखकर मैं भौचक था. मैंने कहा ये तो शराब माफिया है, इसका यहां क्या काम, लेकिन नहीं सब काम वही करता था. पोषाहार कहीं पहुंचता था, कहीं नहीं पहुंचता था. गुणवत्ता इतनी खराब थी कि खाने की स्थिति नहीं होती थी और इसलिए यूपी बिमारू था. ये लोग वही पाप करने वाले लोग हैं, जो बच्चों के पोषाहार पर डकैती डालने का काम करते हैं. 2017 के पहले चयन में पैसा चलता था आज ईमानदारी से चयन हो रहा है.”

Latest News

Odisha: समुद्र में नहा रहे दो पर्यटक तेज लहरों में बहे, हुई मौत

Odisha: ओडिशा के पुरी से दुखद खबर सामने आई है. यहां सोमवार समुद्र में नहाने के दौरान दो पर्यटकों की...

More Articles Like This