CM Yogi in Ghaziabad: CM योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा, मेरठ में कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi in Ghaziabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ से पहले गाजियाबाद पहुंचे हैं. यहां सीएम ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री मेरठ के लिए रवाना होंगे.

सीएम योगी मेरठ में कांवड़ियों पर करेंगे पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने आज मेरठ आएंगे. मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरेगा. यहां से वह कार से दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचेंगे. यहां एनएच-58 से जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे.

शनिवार देर रात तक अधिकारी सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए मंच तैयार कराने में जुटे रहे. एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार का आगमन कार्यक्रम तय हो गया है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version