श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने किया दर्शन-पूजन, PM मोदी के दीर्घायु होने की कामना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई. मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया. सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को ही पहुंच गए थे. वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच सीएम योगी ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखते हुए पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के चौखट पर पहुंच कर मत्था टेका और बाबा की श्रद्धापूर्वक आरती की.
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया. विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन पूजन कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि की मौजूदगी रही.
Latest News

Kalsarp Yog: 9 जून से बनेगा कालसर्प योग, इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 से 23 जून के बीच कालसर्प योग जैसी स्थिति बनने जा रही है. इसका असर वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के करियर, धन और रिश्तों पर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version