महाकुंभ के समापन पर प्रयागराज पहुंचे CM योगी, स्वच्छता अभियान के बाद की गंगा पूजन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराज: महाकुंभ के 45 दिनों के महाआयोजन के समापन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे हैं. आस्था के उमड़े सैलाब के बाद अब सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. सीएम योगी ने संगम घाट पर सफाई की. दोनों डिप्टी सीएम भी उनके साथ मौजूद हैं. प्रदेश के कई सीनियर मंत्री और अफसर इस वक्त प्रयागराज में मौजूद हैं.

सीएम योगी ने की मां गंगा की पूजा, उतारी आरती
सीएम योगी पूरे घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर मां गंगा की पूजा और आरती की.

CM योगी के कार्यक्रम की लिस्ट
. सीएम योगी लखनऊ से सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचे. शाम 7 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे.
. प्रयागराज में सीएम योगी, नाविकों, UPSRTS चालकों से संवाद करेंगे.
. हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे.
. डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे.
. महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे.
. प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे.

‘महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार’
प्रयागराज में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं सहयोग प्रदान करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों का अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं… मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

‘सब कुछ शानदार तरीके से आयोजित किया गया’
प्रयागराज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “मैं यहां महाकुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने आया हूं, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सब कुछ इतने शानदार तरीके से आयोजित किया गया. हम यहां से सीख लेकर अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात काम किया. मैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो महाकुंभ में होने वाली गतिविधियों का जायजा लेते रहे.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This