मेरठ में बोले CM योगी: 4.5 करोड़ कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक, शिवभक्तों की हर सांस भगवान शिव को है समर्पित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे. यहां उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में पवित्र कांवड़ यात्रा चल रही है और भगवान शिव के भक्त हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि सावन शिवरात्रि तक करीब 4 से 4.5 करोड़ भक्त हरिद्वार से पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह कांवड़ यात्रा की व्यापकता को दर्शाता है.
 

 

राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा कांवड़ियों का स्वागत-अभिनंदन
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी कांवड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है. सीएम ने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़िए अपनी भक्ति के साथ सामाजिक एकता, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय अखंडता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जाति, प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर शिवभक्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और उनकी हर सांस भगवान शिव को समर्पित है.

Latest News

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में...

More Articles Like This

Exit mobile version