CM योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 20 अगस्‍त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला. हाल में कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नौकरी देने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म, अयोध्या में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में सपा से जुडे एक कारोबारी की गिरफ्तारी और लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के दौरान छेड़छाड़ के मामले को लेकर सीएम योगी ने कहा, ”अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब ब्रांड’ है.”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ”कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं.” उन्‍होंने आगे कहा कि सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है.

यह भी पढ़े: ईरान में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस, 35 लोगों की मौत

Latest News

दिवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस तो फंस सकते हैं बॉस! जानें कर्मचारियों के लिए क्या कहता है कानून

Diwali Bonus Rules: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की सजावट, कपड़ों, मिठाइयों और दूसरे जरूरी सामान...

More Articles Like This

Exit mobile version