CM योगी ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यह उनकी सावन मास में बाबा विश्वनाथ के दरबार में तीसरी बार हाजिरी रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ। सीएम योगी शनिवार को प्रधानमंत्री की वाराणसी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। इसके पहले वह उनके कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं।
Latest News

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तारः चार नए मंत्रियों ने ली शपथ, LG मनोज सिन्हा ने की अध्यक्षता

Jammu-Kashmir cabinet expansion: आज श्रीनगर के लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. शपथ ग्रहण समारोह की...

More Articles Like This