संविधान दिवस: CM योगी बोले- ‘140 करोड़ भारतीयों को जोड़ने का काम करता है संविधान’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow news: मंगलवार को राजधानी लखनऊ में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इस मौके पर सीएम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान में “दो शब्द” सेक्युलर और सोशलिस्ट संविधान में नहीं थे. कांग्रेस ने चोरी-चुपके से यह शब्द जोड़े हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने भारत के संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया है. उन्होंने कहा कि संविधान 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ने का काम करता है. मूल कर्तव्यों का निर्वहन ही बाबा साहब को सच्ची श्रृद्धांजलि है. सीएम ने कहा कि संविधान पर वर्ष भर कार्यक्रम चलेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version