गाजीपुर पहुंचा शहीद अखिलेश राय का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: खबर गाजीपुर से है. जहां शहीद बीएसएफ जवान अखिलेश राय का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव शेरपुर पहुंचा. शहीद बीएसएफ जवान अखिलेश राय के पैतृक गांव में गम का माहौल है. इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने वीर सपूत अखिलेश राय को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी. पैतृक गांव शेरपुर में पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद अखिलेश राय को अंतिम सलामी दी गयी.

छत्तीसगढ़ में शहीद हुए अखिलेश
ज्ञात हो छतीसगढ़ के कांकेर में माइंस ब्लास्ट में अखिलेश राय शहीद हुए हैं. अखिलेश राय बीएसएफ में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात थे. गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले शहीद अखिलेश राय कुछ दिन पूर्व ही छुटियों में अपने गांव आये हुए थे, और दस दिन पूर्व ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे. छतीसगढ़ के कांकेर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान अखिलेश राय नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से शहीद हो गए.

शहीद अखिलेश राय के बड़े भाई अंजलेश राय भी बीएसएफ में हेड कांस्टेबिल के पद पर दिल्ली में तैनात थे. शहीद अखिलेश राय अपने पीछे पत्नी विद्या राय, तीन बेटियों श्रुति, जागृति, कृति और एक बेटे अतुल को छोड़ गए. फिलहाल शहीद के पैतृक गांव में गम का माहौल है, जबकि लोग उनकी शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं.

Latest News

अर्ध तितली आसन: लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न होगी दूर! जानें करने का सही तरीका और फायदे

Half Butterfly Pose: आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करने के कारण कूल्हों, जांघों...

More Articles Like This

Exit mobile version