दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर हादसा, आग का गोला बना कैमिकल से भरा कैंटर

Meerut News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह कैमिकल से भरे कैंटर में भीषण आग लग गई. कैंटर की रफ्तार ज्‍यादा होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. राहगीरों की सूचना पर चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं केमिकल से भरे कैंटर में आग लगने से एक्सप्रेस वे पर सुबह-सुबह अफरा-तफरी मच गई.

साइलेंसर पर केमिकल गिरने से लगी आग

जानकारी के अनुसार, कैंटर लाखों रुपए के कैमिकल से भरा हुआ था. आग लगने से केमिकल भरा कैंटर धू-धू कर जलकर राख हो गया. जब तक घटनास्‍थल फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती कैंटर पूरी तरह से जल चुका था. बताया जा रहा है कि कैंटर के अंदर भरे केमिकल के साइलेंसर पर गिरने से आग की घटना हुई है. कैंटर केमिकल लादकर सिडकुल की ओर जा रहा था.  

चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

यह घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है. कैंटर जब काशी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो इसके अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं. राहगीरों के बताने पर ट्रक चालक ने ट्रक रोक लिया. ट्रक में आग लगी देखकर चालक और परिचालक कूद गए और दूर खडे़ हो गए. कैंटर चालक ने इस मामले की जानकारी मालिक को दी. एक्सप्रेस वे पर कैंटर में आग लगी देख वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहनों को दूर ही रोक दिए. इस घटना की जानकारी वाहन चालकों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी. थोड़ी देर में एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करती पुलिस पहुंची और आग लगे कैंटर को किसी तरह से एक्सप्रेस वे पर एक ओर खड़ा करवाया.

कैंटर में भरा कैमिकल नष्‍ट

दिल्‍ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कैंटर में आग की जानकारी फायर विभाग को दी गई. जिसके बाद दो फायर वाहन मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था. करीब एक घंटे तक कैंटर धूं-धूंकर जलता रहा. कैंटर के अंदर में भरा केमिकल जलकर नष्ट हो गया.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version