Kanpur: कानपुर में 10वीं का छात्र और शिक्षिका के सेक्स स्कैंडल का मामला, नए सबूतों से हुआ खुलासा

 Kanpur News: कानपुर कैंट के एक स्कूल से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. इसमें बीते कई दिनों से एक महिला शिक्षक और एक कक्षा 10 का छात्र इंस्टाग्राम पर आपस में चैटिंग कर रहे थे. अब एक इंटरव्यू के दौरान शिक्षिका ने पिता और पुत्र दोनों के नामों का खुलासा कर दिेया.  शिक्षिका के द्वारा नामों के खुलासा करने के अगले दिन ही छात्र के पिता ने भी इंस्टाग्राम पर छात्र और शिक्षिका के बीच हुई लव चैटिंग और ऑडियो भी वायरल कर दी. छात्र के पिता का दावा है कि टीचर उनके लड़के को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसा रही थी.

छात्र के मोबाइल में मिली शिक्षिका की तस्‍वीरें

वहीं, छात्र के मोबाइल में शिक्षिका की कुछ अश्लील फोटो भी मिली थीं. जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका और उसके पति को सस्पेंड कर दिया था.  मामले की जांच में जुटे एसीपी कैंट बृज नारायण ने कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है. जब तक हम किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच जाते कुछ भी कहना मुश्किल है.

इंस्टाग्राम प्रोफाइल अपडेट थी तस्वीर 
हालांकि, एक टीवी के इंटरव्यू के दौरान शिक्षिका ने कहा कि वह जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह चैटिंग करती थीं, उसमें छात्र का नाम नहीं था. उन्हें धोखा हो गया कि वह अकाउंट उनके ही किसी छात्र का है. वहीं छात्र के पिता ने पलटवार करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम आईडी बेटे के घर के नाम से बनी है और अकाउंट पर उसकी फोटो भी लगी है.फिलहाल छात्र के पिता शिक्षिका के धोखा होने वाले बयान को गलत करार दिया है.

वहीं छात्र के पिता के द्वारा जो ऑडियो वायरल की गई थी उसमें एक ऑडियों में शिक्षिका माफी मांगते हुए मामले को खत्म करने की बात कर रही है. वहीं, दूसरी रिकॉर्डिंग शिक्षिका के भाई द्वारा धमकी देने की बात बताई कही गई. 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version