Deoria Case: देवरिया हत्याकांड मामले में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, SDM और CO हुए निलंबित

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Murder Case: देवरिया में जमीनी विवाद में हुई 6 लोगों की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया था. प्रदेश की योगी सरकार इस मामले में सख्त है. वहीं, इस मामले की जांच काफी तेजी से की जा रही है. मामले में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, परत दर परत खुलते जा रही है.

इस बीच खबर आ रही है कि इस मामले में सीएम योगी आदित्यानाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम और सीओ को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले थाना प्रभारी और दो तहसीलदार भी निलंबित किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो लेखपाल और 7 सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है.

सीएम योगी सख्त
देवरिया मामले में जांच काफी तेजी से की जा रही है. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ मंडलीय विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के दौरान सख्त दिखे. सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा था, जमीन के विवाद में किसी भी प्रकार की हो रही घटनाओं पर संबंधित जनपद और तहसील के अफसरों पर गाज गिरेगी. वो सीधे नपेंगे. इतना ही नहीं सीएम योगी ने अफसरों को पैमाइश और विरासत से संबंधित किसी भी मामले को 48 घंटे में निपटाने का आदेश दिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त हितायत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया? लंबे इंतजार और दो बार टलने के बाद 6 मैच खेलने का प्लान तैयार

New Delhi: लंबे इंतजार और दो बार टलने के बाद नए साल में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर...

More Articles Like This

Exit mobile version