Good News: लखनऊ में सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार, जानिए फिर कब मिलेगा मौका

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 200 युवाओं को रोजगार मिला. रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे पर खुशी छलकी. बता दें कि रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. अलीगंज में किया गया था. इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑटोमोबाइल सेक्टर की नामचीन कंपनियों ने युवाओं को शुरुआती आकर्षक पैकेज पर नौकरी दी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल प्रधानाचार्य राज कुमार यादव द्वारा किया गया.

दरअसल, लखनऊ में मारूति सुजुकी इण्डिया लि. गुडगांव एवं मानेसर प्लाण्ट हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया था. इस ड्राइव को लेकर एम.ए. खां, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैम्पस ड्राइव में लगभग 380 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 200 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

चयनित 200 अभ्यर्थियों को भारत सरकार के सी.टी.एस. प्रोग्राम के तहत निःशुल्क 2 साल के तकनीकी प्रशिक्षण के उपरान्त एन.सी.वी.ई.टी. प्रमाण पत्र के साथ वेतन रूपये 16,500 प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाओं पर ‘सीखों और कमाओं’ योजना के अर्न्तगत अल्पकालीन रोजगार प्रदान किया गया.

एम.ए. खां ने इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर यह भी कहा कि जो भी अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने से वंचित रह गये हैं, वह अभ्यर्थी 21 अगस्त, 2023 को राजकीय आई.टी.आई. अलीगंज, लखनऊ में होने वाले रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर सकते हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This