एटा में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, 117 नव जोड़ों ने थामा एक दूसरे का दामन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Etah News, रविकांत शर्मा/ एटा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश भर के जिलों में गरीब जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है. इस योजना के अंतरर्गत तमाम जोड़े एक दूसरे का दामन थाम रहे हैं. ऐसे में एटा में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. इस दौरान 117 नव जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा और 7 जन्मों के बंधन में बंध गए.

इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया. यहां पर भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.

यह भी पढ़ें: Delhi IGI Airport: करोड़ों के सोने के बिस्कुट के साथ दो विदेशी गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके की.

जानकारी के मुताबिक राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 हिन्दू जोड़े एवं 01 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 117 जोड़ों की शादी विधिवत तरीके से कराई गई. कार्यक्रम के दौरान वर वधू को शादी का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया.

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This

Exit mobile version