Fire in Noida: नोएडा में इमारत की पार्किंग में लगी आग, दो लोगों की मौत, 100 से अधिक रेस्क्यू

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Noida: नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर 66 में ब‍िल्‍ड‍िंग के नीचे पार्क‍िंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग की वजह से भीषण आग लग गई. आग की जद में आने से दो लोगों की मौत की खबर है. मृतकों में एक 26 साल की महिला और दूसरा पुरुष बताया गया है. वहीं, करीब 50 लोग फंस गए. सूचना म‍िलते ही फायर ब्र‍िगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू क‍िया. 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

Mamura- India TV Hindi

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है. प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया. सीएम ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया, “सेक्टर 66 के ममूरा इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लग गई. चार्जिंग के लिए प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग हुई, जिससे गाड़ी में आग लग गई और फिर पास खड़ी कई अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई. इससे निकला धुआं बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िलों तक पहुंच गया और लोगों के घरों में घुस गया.

सूचना मिलने पर पुलिस टीमें, फायर सर्विस रेस्क्यू टीमें और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दो लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, उनकी सेहत के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है. लापरवाही के आरोप में बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This