झंडा दिवसः DGP ने CM योगी को फ्लैग लगाकर किया सम्मानित, स्मृति चिन्ह भेंट किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी पुलिस शनिवार को झंडा दिवस मना रही है. इसी कड़ी में डीजीपी प्रशांत कुमार ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर फ्लैग लगाकर सम्मानित किया. साथ ही मोमेंटो भेंट किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से इसकी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं.

मालूम हो कि 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है. एक्स पर किए गए पोस्ट में यूपी पुलिस ने लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है. यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है. यह प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.

झंडा दिवस के मौके पर डीजीपी पर प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर प्रदान किया. साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर एडीजी एलओ अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी एन रविंदर मौजूद रहे.

Latest News

सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं इन 7 अनाज की रोटियां, मिलेगा ज्‍यादा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन

Healthy Rotis For Weight Loss : भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहाँ रोटी के बिना खाना...

More Articles Like This

Exit mobile version