Prayagraj Mahakumbh: गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, परिवार संग की गंगा आरती

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj Mahakumbh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे है. यहां उन्‍होंने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एवं अन्‍य साधु-संतों सहित संगम में पवित्र डुबकी लगाई. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अमित शाह संग संगम में पवित्र डुबकी लगाई. इसके बाद अमित शाह ने संगम तट पर परिवार के साथ गंगा आरती की. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्‍नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और उनकी पत्‍नी भी मौजूद रही.

बड़े हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन करेंगे

संगम तट पर डुबकी लगाने से पहले अमित शाह ने साधु-संतों से मुलाकात और उनसे बातचीत की. गृहमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री यहां से बड़े हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन करने भी जाएंगे. यहां से गृह मंत्री जूना अखाड़ा जाएंगे. यहां वह अखाड़ा के संतों से मुलाकात करेंगे और फिर उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे.

अमित शाह गुरु शरणानंद जी और गोविंद गिरी जी महाराज से मिलने के लिए गुरु शरणानंद जी के आश्रम जाएंगे. इसी के बाद वो श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों से भी मिलेंगे. इसके बाद शाम को अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा…

बता दें इससे पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि  कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है. आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं. प्रयागराज पहुंचने पर उनका सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट ने फूल देकर शानदार स्वागत किया.

ये भी पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने मल्लिकार्जुन खड़गे और Rahul Gandhi की महू यात्रा पर कसा तंज, जानिए क्‍या कहा…

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version