Weather Update: असम-तमिलनाडु में भारी बारिश,दिल्ली-NCR में झूमकर बरसे बदरा, जानें UP का हाल…

Must Read

Weather Update: असम और तमिलनाडु में आज (सोमवार) को मूसलाधार बारिश हो रही है. इधर, यूपी-बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते राजस्थान और गुजरात में मूसलाधार बारिश हो रही है.

वहीं असम में आईएमडी ने रविवार से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने उत्‍तर प्रदेश में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में पूर्वी यूपी समेत बिहार में मौसम करवट ले सकता है और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश

दिल्‍ली-एनसीआर के कई हिस्‍सों में सोमवार की सुबह बारिश और बूंदाबांदी हुई है. नई दिल्‍ली इलाके के कर्तव्‍य पथ, इंडिया गेट और दूसरे इलाकों में भी हल्‍की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, एनसीआर में नोएडा, दादरी, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, झज्जर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

असम-तमिलनाडु और राजस्थान में बाढ़

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के बाद अब राजस्थान में तबाही मचा रखा है. बिपरजॉय के कारण बीते दो दिन से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जालौर, सिरोही और बाड़मेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा केरल, असम और तमिलनाडु मूसलाधार बारिश हो रही है. इन राज्यों में भी बाढ़ के हालात बने हुए है. भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.

टोंक जिले में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

चक्रवात बिपरजाय जाते-जाते टोंक जिले में अपना असर दिखा गया. तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जिले भर में पानी-पानी हो गया. जिले के देवली पुलिस थाने में बिपरजॉय का असर देखने को मिला है. यहां बारिश का पानी थाना परिसर में भरने से पुलिसकर्मी मालखाने से पानी निकालते नजर आए. पुलिस थाने में 1 फीट तक पानी का भराव हो गया. 

भारी बारिश के चलते बंद हुए स्कूल

एमपी, पटना, झारखंड और चेन्नई समेत तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

पं. बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने कहा है कि आगामी दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पं. बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश जारी रहेगी. उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्‍मीद है.

Latest News

UP: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो मजदूर झुलसे

Lucknow Airport Fire: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की...

More Articles Like This