Janata Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janata Darshan: शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए. हर मामले की निष्पक्ष जांच कर ही उसका निस्तारण होना चाहिए. किसी भी प्रकरण में लापरवाही या शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी.

सीएम योगी ने सुनी 150 लोगों की समस्याएं

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं.

हर समस्या का कराएंगे निस्तारणः सीएम योगी

सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे. उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें.

जनता दर्शन में कुछ मामले ऐसे भी आए थे, जिनमें यह शिकायत की गई कि प्रकरण में गलत रिपोर्ट लगा दी गई है. इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पता लगाकर गलत रिपोर्ट लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद में शिथिलता या लापरवाही किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए.

जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की हीलाहवाली हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है. किसी पीड़ित की समस्या के समाधान में अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए.

इलाज के लिए मदद की जाएगी

किसी स्तर पर जानबूझ कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधिसम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया. इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें.  इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी.

Latest News

मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए ट्रंप, सोशल मीडिया पर की अजीब पोस्ट

Mexico Drug Boss El Mencho Killed : कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद...

More Articles Like This