जनता दर्शन: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के सिर पर CM योगी ने फेरा हाथ, तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi janta Darshan: सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनी. मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है. उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है. यह सुन सीएम योगी ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसे शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया. फिर इलाज के लिए तत्काल एस्टिमेट मंगवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिए. मुख्यमंत्री से यह आश्वासन पाकर रोली की आंखों में चमक आ गई. उन्होंने मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया.

सीएम योगी ने अपनत्व भाव से हर पीड़ित की सुनीं समस्या

सीएम योगी ने अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, जमीन कब्जा आदि से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर भी उन्होंने समयबद्ध निस्तारण व कार्रवाई का निर्देश दिए.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाजः सीएम योगी

‘जनता दर्शन’ में बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी आढ़े नहीं आएगी. सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी. धनके अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

Latest News

Karnataka News: दवा और खाने से जुड़ी शिकायत करना हुआ आसान, कर्नाटक सरकार ने शुरू की QR कोड आधारित सुविधा

कर्नाटक सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने QR कोड आधारित शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की है. इसके जरिए दवा, फार्मेसी, होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज की जा सकेंगी.

More Articles Like This