जनता दर्शनः पूनम देवी ने CM योगी से मांगीं निराश्रित गायें, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ लगातार शासकीय कार्यों में व्यस्तता और दौरों के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को लखनऊ प्रवास के दौरान जनता दर्शन के कार्यक्रम में ब्रेक नहीं लगती है. सोमवार को अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिए.

आत्मनिर्भर बनने के लिए गोपालन का सहारा तलाश रही सीतापुर की पूनम देवी की फरियाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंची तो उन्होंने तत्काल मदद का भरोसा दिया. पूनम ने बताया कि उनके पास पहले से पांच गाय हैं और अन्य गोवंश रखने के लिए पर्याप्त जगह भी हैं.

सीएम योगी ने मुख्य सचिव पशुधन को दिए निर्देश

इस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पशुधन को निर्देश दिया कि उन्हें नियमानुसार निराश्रित गाय उपलब्ध कराने के साथ मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का लाभ भी दिलाया जाए, ताकि वह गोसेवा के साथ दूध की बिक्री से परिवार की आय बढ़ा सकें.

गोसेवा करें, सारी बाधाएं और कष्ट दूर होंगेः CM योगी

सीतापुर के गुरुदेव नगर, हरगांव निवासी पूनम देवी ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में गोपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताई. सीएम ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. उन्होंने पूनम से कहा कि मन से गोसेवा करें, सारी बाधाएं और कष्ट दूर होंगे.

पूनम ने सीएम योगी के प्रति जताया आभारा

सीएम योगी ने गोसेवा के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है. श्रावण मास में अपनी इच्छा पूरी होने की उम्मीद जगी तो पूनम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

जनता दर्शन में पहुंचे एक दिव्यांग ने मुख्यमंत्री से अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की. सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कराकर पीड़ित को यथासंभव मदद और समस्या का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण कराने के निर्देश दिए. कहा कि भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी हाल में न बख्शे.

Latest News

Raksha Bandhan 2026: 3 या 5… भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठें लगाएं? जानें त्रिदेव और पंचतत्वों का प्रतीक

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हर साल...

More Articles Like This

Exit mobile version