Janta Darshan: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Janta Darshan: सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है. सरकार जनसमस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया.

‘जनता दर्शन’ में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले आए. सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा व स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है. प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है. इन विभागों से जुड़े सभी मामले संवेदनशीलता से हल किए जाएंगे.

हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले. हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो. सीएम योगी ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए.

महिलाओं से बोले सीएम- गर्मी में अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखे

सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया. उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है. ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें. इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान रखे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This