Janta Darshan: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- हर समस्या का कराएंगे समाधान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janta Darshan: सोमवार को राजधानी लखनऊ में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आधित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम ने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं. समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं. जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप घबराइए नहीं. सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएगी.

Latest News

सऊदी का दावाः मक्का-मदीना इलाके में दागी गईं मिसाइल, बोले हूती विद्रोही- ये सच नहीं

Yemen Conflict: मक्का और मदीना के इलाकों पर हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइलें दागी गईं हैं. ये दावा...

More Articles Like This

Exit mobile version