जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र लेकर अफसरों को निश्चित समयावधि में उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिए. जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे थे. सीएम ने फरियादियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

खुद फरियादियों के पास पहुंचे सीएम

अपनी समस्याएं लेकर सीएम योगी से मिलने के लिए 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे थे. मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी के पास पहुंचे. उनका प्रार्थना पत्र लिया. तत्काल निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग लेकर फरियादी पहुंचे थे.

किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा: सीएम योगी

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है. प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है. सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है. ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है.

सीएम योगी ने बच्चों को दी चॉकलेट, दुलारा 

सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का भी हाल जाना. उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें दुलारते हुए उन्हें अपनत्व का अहसास कराया. सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी देकर खूब पढ़ने-खेलने की भी सलाह देते हुए अशीर्वाद दिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This