जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- चिंता न करें, हर समस्या का होगा समाधान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata Darshan: मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत कीजिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र लिए और समीप खड़े अफसरों को समस्या के समाधान लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण होना चाहिए.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा इलाजः सीएम योगी

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर सीएम योगी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. सीएम योगी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

सीएम योगी ने बच्चों को दुलारा

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे. सीएम योगी ने उन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.

Latest News

16 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 May 2026 Ka Panchang: 16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का...

More Articles Like This