UP News: अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है काशी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: काशी अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। काशी दर्शन के लिए अब भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमान बड़ी तादाद में वाराणसी घूमने आ रहे हैं। सैलानियों के लिए काशी दर्शन पास ऐप काफी उपयोगी साबित हो रहा है। घरेलू और विदेशी टूरिस्ट “काशी दर्शन पास” पर  रजिस्ट्रेशन करा इस पास की सुविधा उठा रहे हैं। बदलती काशी को देखने के लिए पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे में काशी दर्शन पास की शुरुआत की थी। इस एकीकृत पास के जरिए काशी विश्वनाथ मंदिर का सुगम दर्शन और ऐतिहासिक धरोहरों को देख सकते हैं।  साथ ही सड़क और क्रूज़ पर यात्रा कर सकेंगे। प्रारंभिक रूप से प्रत्येक पास से सुविधा में 10-20 फीसदी छूट मिल रही है,भविष्य में इसके जरिए और भी सुविधाएं जोड़ने की योजना है।
गौरतलब है कि योगी सरकार काशी को नए कलेवर में विकसित कर रही है। विकास के नए आयाम के साथ योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ० डी वासुदेवन ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई काशी दर्शन पास की लोकप्रियता विदेशों तक बढ़ रही है। लगभग सात हज़ार लोगों ने अभी तक रेजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इण्डोनेशिया आदि देशों के  सैनाली भी शामिल हैं। विकास की नई इबारत लिख रही काशी के महिमा को बताने वाली “काशी वेबसाइट” पर भी एक महीने से कम समय में विज़िटर्स की संख्या 15000 से अधिक हो गई है।
काशी दर्शन पास की सुविधाएं व फायदे
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से “काशी दर्शन पास” प्राप्त किया जा सकता है। काशी विश्वनाथ धाम का सुगम दर्शन, सारनाथ का लाइट एंड साउंड शो, क्रूज़ से जल विहार, पार्किंग ,(बेनियाबाग, गोदौलिया, मैदागिन) ई -बस, एग्जीक्यूटिव रेलवे लॉउंज आदि की सुविधा और आने वाले समय में काशी के अन्य धार्मिक स्थल और धरोहरों को भी इस पास से जोड़ा जा सकता है। इस पास के इस्तेमाल से आप लाइन में लगने से भी बच सकेंगे। प्रारंभिक रूप से प्रत्येक सुविधा में 10-20% छूट,एक ही क्यूआर कोड से विभिन्न सेवाओं का लाभ, अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं द्वारा भुगतान की सुविधा, भविष्य में निजी सेवाओं को जोड़ने की भी योजना है।
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version