भारत एक्‍सप्रेस के कॉन्‍क्‍लेव में बोले वाराणसी CP मोहित अग्रवाल- ‘महिलाएं बिना किसी डर…’

Must Read

Kashi Ka Kayakalp MEGA CONCLAVE: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इस कॉन्‍क्‍लेव में यूपी पुलिस के एडीजी पीयूष मोर्डिया और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल भी पहुंचे. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने उनका स्वागत किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय के साथ मुखातिब हुए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहीं अहम बातें…

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा, “वाराणसी में देश-विदेश से रोज लाखों लोग आते हैं. इस दौरान वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना बड़ा चैलेंज होता है. हमने जाम की समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए. शहर में अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है. ई-रिक्शा के लिए रूट तय किए गए हैं”.

पुलिस कमिश्नर ने कहा, “अब वाराणसी में हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. नई टेक्नोलॉजी आने से अपराध के नए तरीके भी ईजाद हो रहे हैं, जिससे निपटने के लिए पुलिस को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.” पुलिस कमिश्नर ने कहा, “डिजिटल अरेस्ट और वर्चुअल थाने जैसी कोई भी व्यवस्था अब तक यूपी पुलिस में नहीं है.

CP मोहित अग्रवाल ने साइबर अपराधियों को पकड़े जाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल करीब 150 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हैं. मैं आमजन के लिए कहना चाहूंगा​ कि डिजिटल अरेस्ट करने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं, इसकी तत्काल शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This