‘संसार में काशी ही ऐसी जगह, जहां कोई पराया नहीं है’, Kashi Ka Kayakalp कॉन्‍क्‍लेव में बोले सतुआ बाबा

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kashi Ka Kayakalp MEGA CONCLAVE: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इस कॉन्‍क्‍लेव में महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने भी काशी के बारे में संबोधन दिया. उन्‍होंने कहा कि काशी ही ऐसी जगह है, जहां कोई पराया नहीं है.

महामण्डलेश्वर सतुआबाबा आश्रम के महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी वो नगरी है, जहां शांति व्‍याप्‍त रहती है. काशी ने हमेशा शांति का संदेश दिया है.

उन्‍होंने कहा, “अब काशी में कई परियोजनाएं चल रही हैं. यहां रोप-वे लाने की तैयारी हो रही है.” उन्‍होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सनातन धर्म के साथ ही जन कल्याण के लिए बहुत काम किया है. मुझे ये देखकर खुशी होती है कि मदन मोहन मालवीय की बगिया में पीएम मोदी और सीएम योगी फूल लगा रहे हैं.

सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहे हैं, अच्छा खाना मिल रहा है. इस सरकार में संस्कृत भाषा के लिए बहुत काम हो रहा है. उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी ने कुंभ के मेले में सफाईकर्मियों के पैर धोए. इसी तरह काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के समय उन्‍होंने मजदूरों पर फूल बरसाए थे.” सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी ने गायों को कटने से बचाया. अब यूपी में गाएं नहीं कटतीं.”

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This