CM योगी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. सीएम योगी ने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया. उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किया. योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-हवन पूजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना भी की.

मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. शिव प्रसाद गुप्त मडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में सीएम योगी ने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंाने अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के महिला वार्ड में मरीजों को फल वितरित किया और सभी का हालचाल जाना.
इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें.

मुख्यमंत्री ने किया शंकर नेत्रालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट जाते समय हरहुआ स्थित शंकर नेत्रालय का निरीक्षण भी किया. उन्होंाने यहां के कार्यों, व्यवस्था आदि की जानकारी ली.

यह भी पढ़े: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केसः SC से मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली राहत, इलाहाबाद HC में जारी रहेगी सुनवाई

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This