UP News: व्यापारी जागरूकता संगोष्ठी में बोले नीरज सिंह- “राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ में अनेक योजनाएं हुई संपन्न”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: शुक्रवार को हजरतगंज स्थित होटल रॉयल कैफे में सिंधी समाज की बैठक एवं होटल सिल्वेट में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और होने वाले मध्य आगामी चुनाव को लेकर देवतुल्य जनता जनार्दन से सांसद राजनाथ सिंह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और देश में लगातार “तीसरी बार मोदी सरकार” बनाने के लिए अपील की।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हर एक वर्ग की आकांक्षाएं, आपेक्षाये भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आज लखनऊ विकास के पथ को अग्रसर होते हुए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, नया टर्मिनल, फ्लाइओवर, और पुराने लखनऊ का कायाकल्प का कार्य जैसे अनेक योजनाएं राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ में संपन्न हुए हैं। पिछले सरकार में जो डर, भय व्यापारियो और आम नागरिक के अंदर थी वो आज हमारे सरकार में गुंडे माफियाओं के अंदर देखने को मिल रहा है, और आज व्यापारी भाईयों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
आज लखनऊ व्यापार के लिए सबसे उत्तम क्षेत्र बनकर उभर रहा है, और लखनऊ में 15 हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की परियोजना आ रही है तो दूसरी ओर पूरे लखनऊ के चारो तरफ 105 किलोमीटर का रिंगरोड भी बनकर तैयार है। यह निवेशकों के लिए निश्चित ही Land Bank का काम करेगा और लखनऊ का युवा Job-Seeker नहीं Job-Provider बनेगा ऐसा हम सुनिश्चित करेंगे, आज लखनऊ को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और भाजपा के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉड है और अगले 25 साल का विजन भी उसी के साथ हम ‘जनता जनार्दन’ के समक्ष है और जनता का भी अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। राजनाथ सिंह ने समाज को जोड़ने का कार्य किया हैं। हर जाति धर्म के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे है।
Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version