लखनऊ: ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में बोले डिप्टी CM- देश में अराजकता फैला रही इंडिया गठबंधन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bjp Rally Lucknow: विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध के जवाब में भाजपा ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत लखनऊ और बरेली में पदयात्रा निकाली. लखनऊ में रैली के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को हटाकर वोट चोरी से प्रधानमंत्री पद हासिल किया था. वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया. कहा कि संसद के बजाय कुछ लोग सड़कों पर उतरकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं.

डिप्टीसीएम ने कहा कि भाजपा आज पदयात्रा के माध्यम से ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी. पार्टी हर व्यक्ति तक पहुंचेगी. प्रदेश के छह क्षेत्रों में यह पदयात्रा लगातार दो दिनों तक चलेगी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. सड़क पर चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है. भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान विपक्ष के एसआईआर विरोध के जवाब में शुरू किया गया है. इसका पहला चरण 22 अक्तूबर से पांच नवंबर 2026 तक चलेगा.

‘खुद वोट चोरी करती है कांग्रेस ‘

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह अराजकता फैला रखी है, उसका जवाब दिया जा रहा है. कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि वह खुद वोट चोरी करती है. उन्होंने नेहरू और पटेल के समय का जिक्र करते हुए कहा कि पटेल को हटाकर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे.

पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे. इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. लखनऊ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मोर्चा संभाला. वहीं, बरेली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल हुए.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version