CM योगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक, MLA डॉ. राजेश्वर सिंह रहे मौजूद

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lucknow: बुधवार को सीएम आवास पर लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक में लखनऊ जनपद सहित मंडल के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे सरोजनीनगर नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के संरचनात्मक और समग्र जनकल्याणकारी कार्यों के प्रस्ताव रखे।
बैठक के दौरान सरोजनीनगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 11793 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (ROB), प्रमुख जिला सड़कें (MDR-ODR), दीर्घ सेतु और लघु सेतु जैसे 101 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर संभावनात्मक विमर्श भी किया गया। जिसके लिए विधायक ने सरोजनी नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट किया।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 11 विभागों की 17 प्रमुख परियोजनाओं तथा कार्यों की स्वीकृतियों हेतु आग्रह किया। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोजनीनगर के पिपरसंड में लखनऊ विश्वविद्यालय कृषि संकाय की स्थापना, चकौली में विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, ऐरो सिटी, वृन्दावन योजना में देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर, नादरगंज में एआई सिटी, ब्रह्मोस मिसाइल, प्लांट, लतीफ़ नगर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अशोक लीलैंड बस प्लांट आदि की स्वीकृति के लिए सरोजनीनगर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। विधायक ने सरोजनीनगर में संचालित परियोजनाओं में तेजी लाने तथा उनकी प्रॉपर मोनिटरिंग के साथ समयबद्ध  रूप से पूर्ण कराने का आग्रह भी किया।
Latest News

Mother Dairy Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Mother Dairy Milk Price: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. मदर डेयरी ने...

More Articles Like This