Lucknow News: लखनऊ हवाई अड्डे ने एलाइंस एअर की लखनऊ और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान का किया उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पवित्र नगरी वाराणसी के लिए सींधी उड़ान का उद्घाटन किया। यह उड़ान का संचालन एलाइंस एअर कर रहा है। लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “एलाइंस एअर की यह उड़ान लखनऊ हवाई अड्डे के पवित्र शहर वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान करने के फोकस को पूरा करेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी से वाराणसी के लिए यह दूसरी उड़ान है।
इंडिगो एयरलाइंस भी वाराणसी के लिए उड़ान का संचालन करती है। एलाइंस एअर सप्ताह में पांच बार लखनऊ को वाराणसी से जोड़ेगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एकतरफ़ा उड़ान लखनऊ से 18:55 बजे प्रस्थान करेगी और 19:55 बजे वाराणसी पहुँचेगी। जबकि शनिवार को फ्लाइट 17:55 बजे प्रस्थान करेगी और 18:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह उड़ान एलाइंस एअर के एटीआर विमान द्वारा संचालित की जा रही है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This