UP: सप्‍ताह भर करना पड़ सकता है बिजली के किल्‍लतों का सामना, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप

Electricity crisis in up: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्‍ताओं को करीब हफ्ते भर बिजली की किल्‍लतों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, प्रदेश में कई विद्युत इकाइयों के ठप होने बिजली कटौती की संभावना बढ़ गई है. जिससे बिजली संकट की समस्‍या करीब सप्ताह भर बरकरार रह सकता है. बता दें कि ग्रामीण इलाकों बिजली की कटौती करीब 5-6 घंटे हो सकती है.

10 घंटे से ज्‍यादा समय तक नहीं मिलेगी बिजली

6 घंटे मुख्य आपूर्ति ठप होने का मतलब है कि उस एरिया से संबंधित क्षेत्र में लोकल फाल्ट और अन्य कार्यों को मिलाकर कुल 10 घंटे से ज्यादा वक्‍त तक बिजली नहीं मिल सकेगी, क्योंकि जब 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है तो अधिकतर ग्रामीण इलाके में 10 से 15 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पाती है.


चार उत्पादन इकाइयों में आई गड़बड़ी

दरअसल, प्रदेश की चार उत्पादन इकाइयों में रविवार शाम गड़बड़ी आ गई. जिसमें से दो इकाइयों के बॉयलर में गड़बड़ी आई है तो एक इकाई में कोई अन्य तकनीकी खराबी बताई जा रही है. वहीं, चौथे इकाई में कोयले की आपूर्ति कम होने के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया है. ऐसी स्थिति में राज्य में होने वाले कुल बिजली उत्पादन में करीब ढाई हजार मेगावाट की गिरावट आई है.


पावर कॉरपोरेशन ने शुरू की कटौती

प्रदेश में इस वक्‍त बिजली की खपत करीब 21000 मेगावाट है, लेकिन मंगलवार को उमस बढ़ाने की वजह से यह खपत 24000 मेगावाट तक जा सकती है. इन हालात को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने कटौती करना शुरू कर दिया है. वहीं, सोमवार को अधिकृत रूप से कुछ इलाकों में डेढ़ से 2 घंटे तो कहीं-कहीं तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई है.  

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, मिलेगी अथाह संपत्ति

Dhanteras 2026: सनातन धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version