लखनऊ में सियासी संग्राम: MLA डा. राजेश्वर सिंह के खिलाफ अजय राय की टिप्पणी पर भड़की BJP, सरोजनी नगर में विरोध प्रदर्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद गहराता जा रहा है. कांग्रेस जहां संविधान संवाद महापंचायत के ज़रिए सरकार पर निशाना साध रही है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे अपने लोकप्रिय विधायक का अपमान बताते हुए विरोध तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सोमवार, 3 फरवरी 2026 को सरोजनी नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है.

शहीद पथ पर विरोध प्रदर्शन

राजेश्वर सिंह के समर्थकों की ओर से जारी सूचना और पोस्टर के अनुसार, अजय राय द्वारा की गई “आपत्तिजनक टिप्पणी” के विरोध में शहीद पथ तिराहा, कानपुर रोड स्थित होटल हॉलिडे इन के सामने सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है, ‘आइये, अजय राय को सबक सिखाइये.’

समर्थकों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन सरोजनी नगर की जनता की भावनाओं को अभिव्यक्त करता है और विधायक के सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार को सरोजनी नगर के नटकुर स्थित मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान संवाद महापंचायत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसानों की ज़मीन छीने जाने, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और सोनभद्र जैसे मामलों में न्याय न मिलने के आरोप लगाए. इसी कार्यक्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र और वहां के विधायक को लेकर दिए गए उनके बयान को भाजपा ने अपमानजनक और अमर्यादित बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया.

अजय राय के बयान के बाद भाजपा खेमे में नाराजगी फैल गई. पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता जानबूझकर लोकप्रिय विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीजेपी महिला नेत्री का तीखा हमला

मामले में भाजपा नेत्री अनिता तिवारी (अन्नु) का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अजय राय का सरोजनी नगर विधानसभा में आकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का अपमान है, बल्कि सरोजनी नगर की मातृशक्ति का भी अपमान है. अनिता तिवारी ने अपने पोस्ट में साफ शब्दों में कहा, ‘अजय राय को माफी मांगनी ही पड़ेगी.’

यह भी पढ़े: Weather In Up: अचानक बेइमान हुआ मौसम, दिन में छाया अंधेरा, आंधी के साथ शुरु हुई बारिश

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This