Maha Kumbh 2025: भूटान नरेश आज जाएंगे महाकुंभ, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का आज 23वां दिन है. आज भी घाटों पर तड़के से श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. हालांकि, बसंत पंचमी के अमृत स्नान की तुलना में भीड़ काफी कम नजर आ रही है. आज भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी संगम में स्नान करेंगे.
सीएम योगी भी उनके साथ प्रयागराज आएंगे. महाकुंभ शुरू होने के बाद यह सीएम योगी का 5वां दौरा है. बता दें कि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज (मंगलवार) को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे और संगम पर पावन त्रिवेणी में स्नान व दर्शन-पूजन करेंगे. लखनऊ के ताज होटल में सीएम योगी व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भूटान नरेश के साथ शिष्टाचार भेंट की. भूटान नरेश के सम्मान में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरफ से रात्रि भोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This