Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ के दृष्टिगत प्रयागराज के चारों तरफ बना सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maha Kumbh 2025: आगामी महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद प्रयागराज को जोड़ने वाले 07 प्रमुख मार्गों तथा उन मार्गों में पड़ने वाले जनपद एवं सीमावर्ती जनपदों को मिलाकर प्रयागराज के चारों तरफ अभेद्य सुरक्षा का एक चक्रव्यूह बनाया गया है।
सीएम योगी के निर्देशों के अनुपालन में प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी 07 सड़क मार्गों तथा उन मार्गों पर पड़ने वाले 08 जनपदों में आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग किए जाने के लिए कुल 102 मोर्चे बनाए गए हैं, जिनमे कुल 1026 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इनमें 71 निरीक्षक, 234 उपनिरीक्षक, 645 आरक्षी/मुख्य आरक्षी एवं 76 महिला आरक्षी शामिल हैं। साथ ही 113 होमगार्ड/पीआरडी के जवान तथा 03 सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 05 वज्र वाहन, 10 ड्रोन एवं 04 एंटी सबोटाज टीम द्वारा 24 घंटे इन मार्गों की निगरानी की जा रही है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This