Maha Kumbh 2025 Snan: मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान शुरू, अखाड़ों के संत संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maha Kumbh 2025 Snan: देशभर में आज मकर संक्रांति की धूम है. इस खास मौके पर आज महाकुंभ के शाही या अमृत स्नान की शुरुआत हो गई है. महाकुंभ का आज पहला अमृत स्नान है. अमृत स्नान की शुरुआत श्री पंचायाती अखाड़ा महानिर्वाणी और शंभू पंचायती अटल अखाड़े के आस्था की डुबकी लगाने के साथ हुई. दोनों ही अखाड़ों के साधु-संतों मंगलवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर संगम घाट पर पहुंच गए थे. इनका स्नान जारी है, जो करीब 40 मिनट तक चलेगा. वहीं देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना पहुंच रहे हैं.

अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू

 मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का नजारा कुछ अलग ही है. आज अमृत स्नान है, जो कि अखाड़ों के साधु-संतों की डुबकी के साथ शुरू हो रहा है. विभिन्न अखाड़ों के साधु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के संतों ने लगाई पवित्र डुबकी

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने मकरसंक्रांति पर त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान की शुरुआत करते हुए पवित्र डुबकी लगाई.

‘सभी अखाड़ों को अमृत स्नान के लिए 40-40 मिनट का समय’

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया, ‘सभी अखाड़ों को अमृत स्नान के लिए 40-40 मिनट का समय दिया गया है और सभी अखाड़े एक के बाद एक पवित्र डुबकी लगाएंगे. बहुत ही दिव्य और स्वच्छ कुंभ है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This