MahaKumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, दशाश्वमेध मंदिर में की पूजा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MahaKumbh 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर है. उनका हेलीकॉप्टर डीपीएस ग्राउंड में उतरा. यहां से सीएम योगी सीधे अरैल घाट पर तैयार हो रहे टेंट सिटी पहुंचे. सीएम योगी ने टेंट सिटी की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान सीएम योगी को अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी.

उन्होंने जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा, तैयारियों को समय से पूरा कर लें. सीएम योगी टेंट सिटी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट पहुंचे. यहां पर दशाश्वमेधेश्वर महादेव का पूजन करने के बाद आरती उतारी. दशाश्वमेध मंदिर में पूजन करने के बाद सीएम योगी का काफिला मेला प्राधिकर कार्यालय पहुंचा है. यहां पर सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुंभ की तैयारियों के बारे में जायजा लिया.

अधिकारियों ने अधिकारियों ने दी जानकारी

महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने तैयारियों के बारे में सीएम योगी को जानकारी दी. सीएम योगी ने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में चर्चा की. बैठक में महाकुंभ के कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद हैं. प्रोजेक्टर के माध्यम से सीएम योगी को परियोजनाओं की जानकारी दी गई. इसमें रिवर फ्रंट, नागवासुकि मंदिर घाट पर हुए कार्यों के साथ, दारागंज, संगम क्षेत्र, अलोपीबाग फ्लाईओवर से लेकर पांटून पुल निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version