Mahakumbh: महाकुंभ में हुए हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख, एक्स पर लिखा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kumbh Mela 2025: आज सुबह प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं. इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं.’

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से आज सुबह भगदड़ की खबर सामने आई थी. इस भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है और कई की मौत की आशंका है. हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था और वह लगातार मुख्यमंत्री योगी से संपर्क में बने हुए थे.

इस हादसे पर पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, कई पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है. मैं संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं यूपी सरकार से लगातार संपर्क में हूं. मौनी अमावस्या की वजह से भीड़ है. कुछ देर के लिए स्नान रुका था, अब सुचारू रूप से चल रहा है.’

Latest News

अकेले में Heart Attack आने पर उठाएं ये जरूरी कदम? जानलेवा साबित हो सकते हैं घबराहट और गलत फैसले!

HealthTips: हार्ट अटैक जब अकेले में आए तो ऐसे समय में घबराहट और गलत फैसले जानलेवा साबित हो सकते...

More Articles Like This