Mahakumbh: सास संग कैटरीना कैफ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh: महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में चल रहा है. अब सिर्फ दो दिन ही इस खास पर्व में शेष रह गए हैं. वर्ष 2025 के महापर्व में दुनिया भर से लोग शामिल होने के लिए पहुंचे और इसका दिव्या अनुभव किया. 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों का भी तांता लगा रहा. देसी-विदेशी सितारों ने महाकुंभ में शिरकत की और आस्था की डुबकी लगाई. इसी कड़ी में अब सोमवार को अक्षय कुमार के बाद कैटरीना कैफ भी महाकुंभ का अनुभव करने पहुंचीं. इस दौरान एक्ट्रेस की सास भी उनके साथ हैं. कैटरीना कैफ ने यहां पहुंचने के बाद मीडिया से बात भी की. उन्होंने बताया कि इसे लेकर उनके क्या विचार हैं.

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने सोमवार को प्रयागराज में आध्यात्मिक सफर की शुरुआत की. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी और कृतज्ञता साझा की. इसके बाद वो संगम में अपनी सास के साथ स्नान करती और पूजा अर्चना में लीन नजर आईं.

कैटरीना ने पहले एक गुलाबी सूट कैरी किया था, लेकिन स्नान के लिए उन्होंने पीले वस्त्र धारण किए. उनकी सास भी नीले रंग के सूट में दिखी. कैटरीना कैफ बड़े ही ध्यान से अपनी सास के साथ सभी धार्मिक क्रियाओं में शामिल होती नजर आई.

सास के साथ दिखी कमाल की बॉन्डिंग
इस यात्रा ने कैटरीना और उनकी सास के बीच के प्यारे बंधन को भी प्रदर्शित किया और दोनों की क्लोज बॉन्ड को देखने के बाद अब लोग एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. लोग एक्ट्रेस को परफेक्ट बहू बता रहे हैं. महाकुंभ के आध्यात्मिक माहौल में दोनों ही डूबी नजर आईं.

कैटरीना कैफ ने कही ये बात
महाकुंभ में स्नान से पहले एएनआई से बात करते हुए कैटरीना ने कहा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी. मैं वास्तव में खुश और आभारी हूं. मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. मैं यहां अपना अनुभव अभी शुरू कर रही हूं. मुझे हर चीज की ऊर्जा और सुंदरता और महत्व पसंद है. मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं.’ बता दें, ‘छावा’ की रिलीज से एक दिन पहले ही विक्की कौशल भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This