Ballia में युवा चेतना का Makar Sankranti मिलन समारोह: 10,000 से ज्यादा लोग जुटे, दही-चूड़ा का प्रसाद बंटा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के बलिया जिले के मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना संगठन द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में 10,000 से अधिक लोग जुटे. मुख्य आयोजक युवा चेतना संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह थे. इस समारोह का उद्घाटन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद नीरज शेखर ने किया.
नीरज शेखर ने युवा चेतना संगठन की सराहना करते हुए कहा, यह संगठन सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के लिए अद्भुत काम कर रहा है.

रोहित कुमार सिंह का संबोधन

वहीँ, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने समारोह में कहा, उनका संगठन बलिया से लेकर दिल्ली तक प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, आजकल विपक्ष मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.

दही, चूड़ा, गुड़ और सब्जी का विशेष इंतजाम

समारोह में आए सभी लोगों के लिए दही, चूड़ा, गुड़ और सब्जी का विशेष इंतजाम किया गया था, जिससे सभी उपस्थित लोग आनंदित हुए. हजारों लोगों ने यह भोजन-प्रसाद पाया.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version