सैनिक विहार हादसे पर MLA डॉ. राजेश्वर सिंह का छलका दर्द, पीड़ित परिवार को सहयोग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को एक अत्यंत पीड़ादायक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिजनौर स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में राकेश पाल जी के 8 वर्षीय बेटे अर्पित को विद्युत स्पर्शाघात का शिकार होना पड़ा. मासूम अर्पित अस्पताल में जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ रहा है.

पीड़ित परिवार से मुलाकात

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से पीड़ित परिवार से भेंट की. अर्पित के इलाज में अब तक परिवार द्वारा किए गए ₹75,000 के चिकित्सकीय व्यय में पूर्ण सहयोग किया गया. साथ ही मासूम के जीवन की रक्षा के लिए उनकी टीम ने रक्तदान भी किया. उन्‍होंने कहा कि राकेश पाल जी मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं. इस संबंध में उन्होंने मोहनलालगंज के माननीय विधायक से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को विधायक निधि से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

सीएम और ऊर्जा मंत्री को पत्र

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गरीब परिवार को हरसंभव शासकीय सहयोग और मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया. साथ ही ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर घटना की FIR दर्ज करने, दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने और क्षेत्र में अन्य असुरक्षित ट्रांसफॉर्मरों की पहचान कर उनकी फेंसिंग कराने की मांग की.

लापरवाही पर कड़ा रुख

उन्होंने कहा कि यह लापरवाही किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्षम्य है. कोई और परिवार इस प्रकार के दर्द से न गुजरे, इसके लिए दोषियों को दंड दिलाने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कराने हेतु वे प्रतिबद्ध हैं. . डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सीमाओं से परे, हर पीड़ित परिवार हमारी संवेदना और दायित्व का केंद्र है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आज भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे.

यह भी पढ़े: सरोजनीनगर की इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री योगी सरकार के विजन की ऐतिहासिक उपलब्धि- डॉ. राजेश्वर सिंह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This