23 फरवरी को महाकुंभ में 1 करोड़ 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: महाकुंभ अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ में आखिरी स्नान किया जाएगा. इससे पहले भी भव्य और दिव्य महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. एक आंकड़े के अनुसार, अब तक महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. वहीं, 23 फरवरी, रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया.

रविवार को 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि मेला समापन की ओर बढ़ रहा है. रविवार को 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यहां पर पवित्र स्नान किया. अगला प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि पर है, जिस पर मंदिरों और स्नान घाटों पर भीड़ होगी. आधिकारिक तौर पर, कुंभ मेला केवल तीन दिन शेष है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

पीएम मोदी द्वारा पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करने पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की। यह मान्यता सभी पुलिस कर्मियों के लिए बहुत गर्व की बात है.”

भीड़ और यातायात को किया गया है नियंत्रित

वैभव कृष्ण ने कहा कि महाकुंभ में शनिवार (22 फरवरी) तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. आज भी मेला क्षेत्र में स्नान करने वालों की संख्या बहुत अधिक है. शनिवार को 24 घंटे के दौरान महाकुंभ में स्नान करने वाले लोगों की एक लाख से अधिक गाड़ियां आई हैं. महाकुंभ क्षेत्र में भीड़ और यातायात को अच्छी तरह से नियंत्रित किया गया है. साथ ही पुलिस मुस्तैदी से व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई है.

मेला क्षेत्र में की गई है पुलिसकर्मियों की तैनाती

डीआईजी ने ट्रैफिक को लेकर की गई तैयारियों पर कहा, “महाशिवरात्रि के मद्देनजर महाकुंभ मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. हमारी कोशिश होगी कि संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराकर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाए. पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए गाड़ियों की पार्किंग के इंतजाम किए हैं, जो भी गाड़ी जिस रास्ते से आएगी, उसे नजदीकी पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है. महाकुंभ मेला क्षेत्र में किसी भी गाड़ी को लाने की इजाजत नहीं है. उन्हें सिर्फ पार्किंग में ही खड़ा किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें- आज से UP Board की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों को CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This