Om Prakash Rajbhar: ‘2027 में सपा को सफाचट करेंगे’, अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Om Prakash Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक लंबे पोस्ट में राजभर ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि पार्टी के समर्थक सत्ता में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी दोबारा सत्ता में आती है तो प्रदेश में फिर से गुंडाराज और दबंगई का माहौल पैदा हो जाएगा. वहीं उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया.

‘राजा बाबू’ कहकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को ‘राजा बाबू’ कहकर संबोधित करते हुए की. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठियों को तेल पिला रहा है, जबकि दूसरा वर्ग चाकू और तलवारों में धार तेज कर रहा है. राजभर ने कहा कि उन्हें पता है कि पिछले दस वर्षों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ इस इंतजार में हैं कि किसी तरह उनकी सरकार बन जाए.

सत्ता में आने पर गुंडाराज लौटने का लगाया आरोप

राजभर ने अपने पोस्ट में दावा किया कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो लाल टोपी पहनने वाले सपा के गुंडे, मवाली और माफिया थानों पर कब्जा कर लेंगे. इसी दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इसके बाद प्रदेश में ‘PDA- पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक (सपाई)’ और ‘KDA- काट देगा अहीर, काट देगा अल्पसंख्यक (सपाई)’ जैसा अभियान शुरू कर दिया जाएगा.

बहुजन समाज को लेकर किया बड़ा दावा

ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के निशाने पर सबसे पहले गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज होगा. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी जातियों को सबसे आसान निशाना बनाया जाएगा. राजभर ने आगे कहा कि सपा सरकार बनने पर इन समाजों के लोगों के साथ मारपीट होगी, दंगे कराकर उनके घरों में लूटपाट कराई जाएगी, आगजनी होगी और उनकी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार किए जाएंगे.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के समर्थक पिछले करीब दस वर्षों से बहुजन समाज के लोगों की जमीनों और मकानों पर नजर गड़ाए बैठे हैं और सत्ता मिलते ही उन पर कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं. उनके मुताबिक, गांव-गांव घूमकर सपा समर्थक कहते हैं कि बस एक मौका मिल जाए, फिर सब कुछ बदल देंगे.

2027 के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

अपने पोस्ट के आखिर में ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को सीधी राजनीतिक चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि अब बहुजन समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और वह अपने घर, जमीन और सम्मान को खतरे में नहीं डालना चाहता. इसी के साथ उन्होंने लिखा, ‘आप 2017 में हारे, 2022 में पिटे, अब 2027 में सपा को सफाचट करेंगे… लिखकर रख लीजिए.’ राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. उनके इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत में एक नई बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़े: भारतीय शेयर बाजार सपाट शुरूआत, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This