UP News: पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे वाराणसी स्मार्ट सिटी के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम एवं वाराणसी वेब पोर्टल का डेमो भी देखा। नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूनिफाइड टूरिस्ट पास के यूज़र मॉड्यूल के बारे में बताया। यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम के माध्यम से प्रधानमंत्री का पहला पास बनाकर उन्हें दिया गया।
प्रधानमंत्री ने इस सिस्टम के माध्यम से भविष्य में वाराणसी के अन्य सुविधाओं की बुकिंग की कार्यप्रणाली समझा। उन्होंने वाराणसी वेब पोर्टल “काशी” का भी अवलोकन किया। जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने वाराणसी वेब पोर्टल “काशी” के यूज़र मॉड्यूल से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। पीएम ने “काशी” के माध्यम से दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को मिलने वाली जानकारियों का विवरण जाना। प्रधानमंत्री ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का भी अवलोकन किया। डॉ. डी. वासुदेवन ने प्रधानमंत्री को नमो घाट की समस्त सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Latest News

नेपाल में राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद गंडकी प्रांत ने दी गांजे को कानूनी मंजूरी, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Kathmandu: नेपाल में एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद देश की...

More Articles Like This

Exit mobile version