PM Modi in Ayodhya: अचानक दलित के घर पहुंचे पीएम मोदी, पी मीरा के हाथ की चाय, देखें तस्वीरें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने यहां रोड शो करने के बाद दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस और छह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए हैं. पीएम मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अयोध्या की एक दलित बस्ती में पहुंच गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर पहुंच गए. दलित के घर उन्होंने चाय पी और परिवार वालों से बातचीत की. उन्‍होंने पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मीरा के बच्चों से भी बातचीत की उन्हें दुलारा.

मीरा के पति सूरज माझी पीएम के घर आने से बहुत ही भाव विभोर थे. बोले कि यकीन नहीं हो रहा है कि पीएम हमारे घर आए थे, ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं.

सूरज मजदूरी कर परिवार चलते हैं. उनके पिता धनीराम माझी गोताखोर हैं. पीएम आवास मिलने से पहले वे जर्जर मकान में रहते थे. बरसात में घर में पानी भर जाता था, पीएम आवास मिलने के बाद स्थिति सुधरी. ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.

ये भी पढ़े: रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं अयोध्या! इन जगहों को भी करें एक्सप्लोेर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version