President Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत, राष्ट्रपति ने किया श्रीराम यंत्र का पूजन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं. जहां उनका पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत हुआ. राज्यपपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद नजर आया. राष्ट्रपति ने जगतगुरू आद्य शंकराचार्य द्वार से रामनगरी में प्रवेश किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र का किया पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के द्वितीय तल पर राम दरबार के दर्शन किए और आरती उतारी. इसके बाद श्रीराम यंत्र का पूजन किया.

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा…

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस आयोजन के लिए केरल की माता अमृतानंदमई अम्मा जी अपने करीब एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच चुकी हैं. श्रीराम मंदिर के निर्माण में करीब 6000 लोगों का योगदान रहा है, जिनमें से करीब 2000 लोग आज के इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. ऐसे लोग, जो 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं, वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद सभी रामलला के दर्शन करेंगे और गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे.

तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात 

आयोजन को लेकर सभी जोन और सेक्टरों में सुरक्षाकर्मियों का जाल बिछाया गया है. सभी जगहों पर लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इनमें 18 एसपी/एएसपी, 33 सीओ, 130 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 50 महिला उपनिरीक्षक, 1800 आरक्षी व महिला आरक्षी, 90 यातायात पुलिस, 550 मुख्य आरक्षी और यातायात आरक्षी शामिल हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version