रक्षाबंधन में बहनों की इच्छा अधूरी रह गई, राखी बांधने से पहले ही पानी में बह गया भाई..! बोली- ‘भईया आप लौट आओ…!’

Must Read

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रक्षाबंधन दिन ही भाई का इंतजार कर रही दो बहनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा. राखी बंधवाने घर लौट रहा भाई बारिश के तेज पानी के बहाव में बह गया. यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और बहनों की राखी बांधने की इच्छा अधूरी रह गई.

मेरे भईया आप लौट आओ…!

एक बड़ी बहन रक्षाबंधन मनाने ससुराल से मायके पहुंची थी, जबकि एक छोटी बहन भी गांव में थी. परिवार के सभी सदस्य फूट- फूट कर रोने लगे. आखिर भैया के साथ ऐसा क्यों हुआ…? मेरे भईया आप लौट आओ…! बिजनौर जिले के किवाड़ गांव निवासी नीतू हरियाणा की किसी कम्पनी में काम करता था. रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने के लिए वह गुरुवार को गांव आया था. शुक्रवार को सहसपुर स्थित बैंक से रुपये निकाला और स्कूटी से घर के लिए लौट रहा था. पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है, इससे गांव जयरामपुर और किवाड़ के बीच का रास्ता बारिश के पानी में डूबा हुआ है. नीतू उस रास्ते से निकलने लगा.

तेज बहाव में संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया..

गांव वालों के रोकने के बावजूद वह नहीं रुका. गांव वालों ने कहा कि पानी का बहाव बहुत तेज है. इस रास्ते से मत जाओ. लेकिन नीतू ने गांव वालों की बात नहीं मानी और स्कूटी लेकर उसी रास्ते से निकलने लगा. नीतू जैसे ही स्कूटी लेकर पानी से डूबे रास्ते में घुसा, तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिरकर बह गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही उसकी तलाशी शुरू की. करीब, तीन घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता मिला. उनकी बहनें घर में उसका इंतजार कर रही थी. भाई की मौत की खबर ने उनके त्यौहार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This