Ramlala Pran Pratishtha: “श्री राम, जय राम, जय-जय राम”, खुशी से सराबोर और भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आएं सीएम योगी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramlala Pran Pratishtha: 500 सालों से राम भक्त आज के दिन का इंतजार कर रहे थे. राम भक्‍तों के इस इंतजार पर आखिरकार आज विराम लग ही गया. जी हां, बता दें कि आज रामलला अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में विराजमान हो गए. पूरा देश आज भगवा रंग में रंगा है. तय समय के अनुसार आज मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के 140 करोड़ देशवासी बने. पीएम मोदी ने विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ का एक अलग अंदाज देखने को लिा. वह खुशी से सराबोर और भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे.

बता दें, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में RSS प्रमुख मोहन भागवत से लेकर देश के तमाम दिग्गज पहुंचे हैं. इसी बीच सीएम योगी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अतिथियों तक से मिलते नजर आए. सीएम योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला को पुष्प अर्पित किया. सीएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रामलला की भव्य मूर्ति के वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “श्री राम, जय राम, जय-जय राम!”

ये भी पढ़े: Ram Mandir Pran Pratishtha: साउथ सुपरस्टार ने PM Modi और CM योगी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘राम-लक्ष्मण’ हैं ये दोनों लोग

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version